इंदौर में मासूम से ज्यादती, महज 22 दिन में शनिवार को आएगा कोर्ट का फैसला

Ads

इंदौर में मासूम से ज्यादती, महज 22 दिन में शनिवार को आएगा कोर्ट का फैसला

  •  
  • Publish Date - May 11, 2018 / 11:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

इंदौर। यहां के राजबाड़ा इलाके में हुए तीन माह की मासूम से बलात्कार के मामले में फैसले की घड़ी आ चुकी है। इंदौर जिला न्यायालय इस मामले का फैसला शनिवार को सुनाने जा रहा है। इंदौर में संभवत ये पहला मामला होगा जिसमें महज 22 दिनों की सुनवाई के बाद फैसला सुना दिया जाएगा।

बता दें कि राजबाड़ा इलाके में 19 और 20 अप्रैल की दरमियानी रात नवीन नाम के अधेड़ ने 3 माह की मासूम के साथ बलात्कार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। हालांकि, आरोपी को वारदात के दूसरे ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन इस घटना के बाद पूरे शहर में गुस्सा में था।

वहीं, कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी की जमकर पिटाई भी हुई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने गिरफ्तारी के बाद 27 अप्रैल तक सभी सबूत कोर्ट के सामने पेश कर दिए थे और 28 अप्रैल से 7 मई तक रोजाना मामले की कोर्ट में 7-7 घंटे तक सुनवाई की गई।

यह भी पढ़ें : ब्रेकअप मनी में बॉयफ्रेंड ने दिए 2 करोड़ रुपए, गर्लफ्रेंड ने क्या किया जानिये…

गवाहों के प्रतिपरिक्षण के साथ ही 10 मई को अंतिम बहस भी पूरी हो चुकी है और जिला न्यायालय की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने शनिवार का दिन सजा के लिए मुकर्र किया है। अभियोजन अधिकारी के मुताबिक शासन ने इस विभत्स घटना को रेयर ऑफ से रियरेस्ट केस मानते हुए फांसी की सजा की मांग की है। अभियोजन अधिकारी अकरम शेख ने कहा कि इस केस में पुलिस ने बड़ी तत्परता से काम किया है।

वेब डेस्क, IBC24