छत्तीसगढ़ सहित देशभर में आईपीएल सट्टे को ऑपरेट करने वाले खाईबाज पर पुलिस का शिकंजा

Ads

छत्तीसगढ़ सहित देशभर में आईपीएल सट्टे को ऑपरेट करने वाले खाईबाज पर पुलिस का शिकंजा

  •  
  • Publish Date - April 28, 2018 / 12:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देशभर के कई राज्यों में सट्टा ऑपरेट करने वाले बड़े खाईबाज को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मोहसिन खान मुंबई से सट्टे का कारोबार चला रहा था। पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। 

मोहसिन खान को गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार को राजधानी रायपुर पहुंची। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि सट्टा के कारोबार में आरोपी का कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से भी जुड़ा हो सकता है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पूछताछ के बाद इस बारे में खुलासा होने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें- बीजापुर में 8 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में असलहा बरामद

उल्लेखनीय है कि 9 फरवरी को पुरानी बस्ती सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने संजय नगर में दबिश देकर हुए 2 करोड़ 64 लाख 95 हजार रुपयों और चार मोबाइलों में लिखी सट्टा पट्टी बरामद की थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों द्वारा साउथ अफ्रीका और भारत के क्रिकेट मैच में सट्टा खिलवाया जा रहा था।

वेब डेस्क, IBC24