आईटीआई की छात्रा को बनाया एक दिन का जिलाधिकारी, सुलझाई समस्‍याएं

Ads

आईटीआई की छात्रा को बनाया एक दिन का जिलाधिकारी, सुलझाई समस्‍याएं

  •  
  • Publish Date - January 25, 2021 / 11:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

शाहजहांपुर, 25 जनवरी (भाषा) शाहजहांपुर जिले में सोमवार को आईटीआई की एक छात्रा गुलिस्ता को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान गुलिस्ता ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों की मदद से उनका समाधान किया।

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु अभियान के वरुण सिंह ने आज आईटीआई की छात्रा गुलिस्ता का चयन किया। 18 वर्षीय गुलिस्ता ने कार्यालय में बैठकर तमाम फरियादियों की समस्याएं सुनी तथा और अधिकारियों के सहयोग से उनका समाधान किया।

वही गुलिस्ता ने अपनी भी समस्या जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को बताई कि वह सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहती हैं, लेकिन परिवार उसे कोचिंग आदि के लिए बाहर नहीं भेज रहा है।

इस पर जिलाधिकारी सिंह ने अधिकारियों को गुलिस्ता के परिजनों से मिलकर उनकी समस्या दूर करने का निर्देश दिया है।

भाषा सं आनन्‍द अर्पणा

अर्पणा

अर्पणा