मध्यप्रदेश को मिले 5 नए जज, अभी भी 17 कम

Ads

मध्यप्रदेश को मिले 5 नए जज, अभी भी 17 कम

  •  
  • Publish Date - June 1, 2018 / 01:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

जबलपुर- मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में 5 नए स्थाई जजों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है। हाईकोर्ट में जजों की कमी को देखते हुए राष्ट्रपति ने 5 नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है और आज ही केंद्र सरकार के कानून मंत्रालय ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें –दिग्गी राजा के जयकारे के लिए फटकार, नदी में डूबाने की धमकी, देखिए वीडियो

 

 5 नए जजों की नियुक्ति से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ कर 36 हो जाएगी, हालांकि अब भी एमपी हाईकोर्ट में 17 जजों की कमी है क्योंकि यहां जजों की कुल स्वीकृत संख्या 53 है। बहरहाल 5 नए जजों में एमपी हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मोहम्मद फहीम अनवर, हाईकोर्ट के प्रिंसिपल रजिस्ट्रार अखिल कुमार श्रीवास्तव, उज्जैन के जिला जज बृज किशोर श्रीवास्तव और छतरपुर के जिला जज राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं। केंद्र सरकार द्वारा एमपी हाईकोर्ट में इन 5 जजों की नियुक्तियों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और जल्द ही इनका शपथ गृहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

वेब डेस्क IBC24