मोवा के पीलिया प्रभावित शिफ्ट होने तैयार नहीं, मांगा साफ पानी; देखें वीडियो

Ads

मोवा के पीलिया प्रभावित शिफ्ट होने तैयार नहीं, मांगा साफ पानी; देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - May 2, 2018 / 10:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा, नहरपारा कांपा इलाके में पीलिया का कहर जारी है। पिछले 2 महीने में पीलिया से 6 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। इसे देखते हुए हाई कोर्ट ने इलाके के लोगों को 48 घंटे के अंदर दूसरी जगह शिफ्टिंग करने का आदेश दिया है। लेकिन वार्डवासियों ने दूसरे जगह जाने से मना कर दिया है। वार्डवासियों ने कहा है कि नगर निगम को पानी और सफाई की व्यवस्था करनी चाहिए।

बता दें कि मोवा, नहरपारा कांपा इलाके में सड़ी हुई और नालियों के अंदर से गुजरती हुई पाइप लाइन से हो रहे पानी की सप्लाई के चलते बड़ी संख्या में लोगों में पीलिया के लक्षण पाए गए थे, जांच के दौरान तो स्थिति यह थी कि मानों हर दूसरे घर में लोग पीलिया से पीड़ित हैं। इसे देखते हुए हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए न्यायमित्र को इलाके का जायजा लेने के लिए भेजा था।

यह भी पढ़ें :कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा का बयान- ‘पीएम की डिग्री की तलाश कर रहा हूं, आरटीआई में भी नहीं मिल रही’

 

न्यायमित्र की रिपोर्ट के बाद हाई कोर्ट ने नगर निगम को कड़ी फटकार लगाई थी, लेकिन उसके बाद भी व्यवस्था में सुधार न होते देख कोर्ट ने मंगलवार को नगर निगम को आदेश दिया कि 48 घंटे के अंदर इलाके के निवासियों को अन्य जगह पर शिफ्ट करे।

वेब डेस्क, IBC24