दुर्ग। लोकसभा चुनाव में एक तरफ सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार में लगी हैं। वही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अपनी पसंदीदा
पार्टियों के सहयोग करते नज़र आ रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस से जनता कांग्रेस ज्वाइन किये देवव्रत सिंह ने डोंगरगढ़ प्रत्यासी के पक्ष में वोट मांगे थे। इसके बाद यह सिलसिला लगातार जारी है।
ये भी पढ़ें –पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत, परिजनों के हंगामे के बाद अधिकारी निलंबित
इसी के चलते जेसीसीजे के भिलाई जिला अध्यक्ष जहीर खान ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चन्द्राकर का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने आम जनता से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर को समर्थन देने की अपील की है।
ये भी पढ़ें –कांग्रेस महामंत्री की बेटी की सड़क हादसे में मौत, कोरबा में शोक की …
बता दे कि जनता कोंग्रेस जोगी ने लोकसभा चुनाव में कोई भी उम्मीदवार नही उतारा है जिसको लेकर कार्यकर्ताओ में भारी नाराजगी है जोगी कोंग्रेस और बसपा का विधानसभा चुनाव में गठबंधन हुआ था जिसके बाद जोगी कोंग्रेस और बसपा की सात सीटे आई थी तो वही लोकसभा चुनाव में बसपा ने अपना प्रत्याशी गीतांजलि सिंग को घोषित किया है। उसके बावजूद जोगी कोंग्रेस ने दुर्ग लोकसभा में गीतांजली सिंग को समर्थन न देकर कोंग्रेस को समर्थन दे दिया है ज्ञात हो कि जोगी कांग्रेस पार्टी ने बसपा से गठबंधन के कारण सभी 11 सीटों से अपने प्रत्याशी नहीं खड़े किये हैं। इसके बावजूद जेसीसीजे के नेता गण बिना पार्टी छोड़े ही कांग्रेस का साथ दे रहे हैं। जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि जोगी कांग्रेस की पार्टी बीजेपी को हराने के लिए कमर कस ली है।
ज्ञात हो कि जोगी कांग्रेस पार्टी ने बसपा से गठबंधन के कारण सभी 11 सीटों से अपने प्रत्याशी नहीं खड़े किये हैं। इसके बावजूद जेसीसीजे के नेता गण बिना पार्टी छोड़े ही कांग्रेस का साथ दे रहे हैं जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि जोगी कांग्रेस की पार्टी बीजेपी को हराने के लिए कमर कस ली है।