जोगी ने पार्टी के लिए मांगा ये चुनाव चिन्ह, दोनों विकल्प हैं खेत से जुड़े

Ads

जोगी ने पार्टी के लिए मांगा ये चुनाव चिन्ह, दोनों विकल्प हैं खेत से जुड़े

  •  
  • Publish Date - July 6, 2018 / 08:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) ने अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह के रुप में धान की बाली या हल और ट्रैक्टर की मांग निर्वाचन आयोग से की है। पार्टी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ने इस बारे में आज अपना आवेदन चुनाव आयोग में सौंपा। आयोग ने पार्टी को आज बुलाया था।

बता दें कि निर्वाचन आयोग में चुनाव चिन्ह के लिए आवेदन देने के बाद पार्टी ने जोगी के नेतृत्व में 7 सूत्रीय मांगों को लेकर पीएम आवास तक मार्च किया। पीएम आवास पहुंचने से पहली ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर धरना स्थल के समीप रोक लिया। आगे बढ़ने की कोशिश के दौरान पुलिस ने 400 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने सिर्फ पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को आगे जाने की अनुमति दी। इसके बाद अजीत जोगी, अमित जोगी, धर्मजीत सिंह, देवव्रत सिंह और अनिल टाह ज्ञापन सौंपने पीएम आवास पहुंचे।

यह भी पढ़ें : शिवनाथ-इंटरसिटी एक्सप्रेस इतवारी से चलेगी, एक महीने नागपुर स्टेशन नहीं जाएगी

जोगी कांग्रेस के ज्ञापन में 2013 के वादे अनुसार के किसानों को 2100 रुपए समर्थन मूल्य और बक़ाया 3 साल का 300 रुपए बोनस देने और इसके साथ ही बेरोजगारी से जुड़ी तथा छत्तीसगढ़ को विशेष राज्य का दर्जा देने जैसी अन्य मांगें शामिल हैं।

वेब डेस्क, IBC24