राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को अजीत जोगी की चुनौती…

Ads

राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को अजीत जोगी की चुनौती...

  •  
  • Publish Date - May 6, 2018 / 12:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

रायपुर। राहुल गांधी 17 और 18 मई को छत्तीसगढ़ दौरे पर पेण्ड्रा जाने वाले हैं, पेण्ड्रा में राहुल गांधी आदिवासीयों के सम्मेलन में शामिल होंगे। इसे लेकर कांग्रेस की कोशीश है कि, किसी तरह मरवाही सीट पर अजीत जोगी के प्रभाव को चुनौती दी जाए। आदिवासीयों के बीच वनाधिकार कानून को लेकर राहुल गांधी अपनी बात रखेंगे। राहुल के दौरे में पेण्ड्रा का नाम देखकर जोगी कांग्रेस असहज महसूस कर रही है। जोगी कांग्रेस ने कहा है कि, राहुल गांधी को पूरे छत्तीसगढ़ में दौरे के लिए पेण्ड्रा ही मिला इसका आशय यह है कि, कांग्रेस अजीत जोगी को चुनौती मान रही हैं प्रदेश में अजीत जोगी के बढ़ते प्रभाव से कांग्रेस घबराई हुई हैं यही वजह है कि, राहुल गांधी अपने कद के नेता अजीत जोगी के क्षेत्र में जाकर सभा कर रहे हैं। राहुल गांधी के पेंड्रा दौरे पर अजीत जोगी ने बड़ा हमला किया है।

यह भी पढ़ें – अजीत जोगी के लिए मरवाही सीट छोड़ने को तैयार अमित जोगी, इस कांग्रेसी नेता ने ली चुटकी

उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी एक बार नहीं 10 बार पेंड्रा आए उनकी ताकत और लोगों से संबंध कभी खत्म नहीं होने वाला है। जोगी ने कहा कि राहुल गांधी को भाजपा से कम जोगी कांग्रेस से ज्यादा डर है। इसलिए पेंड्रा में कार्यक्रम आयोजित कर रहे है। उन्होंने कहा है कि मेरे जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम की भीड़ देख कांग्रेस का अचानक यह कार्यक्रम तय हुआ है। जोगी ने कहा 17 मई को पेंड्रा में उनका भी कार्यक्रम है। अच्छा लगेगा कि दो पार्टी के दो नेता एक ही जगह पर होंगे। वहीं मरवाही विधायक अमित जोगी ने कहा कि हमारे साथ जनता का आशीर्वाद है और कोई भी आए कोई भी जाए हमको कोई फर्क नहीं पड़ता। अमित जोगी ने कहा कि राहुल गांधी के पेंड्रा दौरे से स्पश्ट हो गया है कि कांग्रेस प्रदेश में भाजपा से नहीं डर रही है बल्कि हमारी पार्टी से डर रही है और जोगी परिवार के पीछे नहा धोकर पड़ गये हैं।

यह भी पढ़ें – मोदी ने कर्नाटक में कांग्रेस पर किए कई प्रहार, अंबेडकर के अपमान और सुल्तानों के सम्मान का जड़ा आरोप

कांग्रेस को रमनसिंह की बजाय जोगी जी ही नजर आ रहे है उनके नेता यहां आते है तो रमन सिंह के बजाय जोगी के खिलाफ बोलते है। अमित जोगी ने चुनौती भी दिया है कि जिस स्थान पर राहुल गांधी की सभा होगी उसी स्थान पर उससे चार गुना अधिक लोगों की भीड़ वाली सभा हम करेंगे। प्रदेश को तो पता ही है अब देश को भी पता चल जाए कि जोगी का प्रदेश में क्या वर्चस्व है। अमित जोगी ने कहा कि जोगी ने तो रमनसिंह के खिलाफ राजनांदगांव से लड़ने का ऐलान कर दिया है पर कांग्रेस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा राजनांदगांव में नहीं कराकर पेंड्रा में करवा रही है वहीं अमित जोगी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुये कहा कि इस पार्टी में नेता फुल है पर जनता गुल है।

 

वेब डेस्क, IBC24