बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। यहां उसूर थाना क्षेत्र में आने वाले पामेड़ और उसूर के मध्य पुजारी कांकेर गांव के जंगलों में पुलिस की मुठभेड़ नक्सलियों से हो गई, अचानक हुए हमले से संभलते हुए सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचाते हुए 10 नक्सलियों को मौके पर ही ढेर कर दिया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान तेलंगाना पुलिस का एक जवान घायल हुआ है।
भूपेश बघेल को ट्वीटर पर गाली देने वाली युवती के खिलाफ थाने में शिकायत
पुलिस उप महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस को सीमावर्ती बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में नक्सलियों के होने की सूचना मिली। जानकारी के बाद क्षेत्र में तेलंगाना के ग्रेहाउंड बल तथा बीजापुर जिले के डीआरजी, एसटीएफ और जिला बल के जवानों को क्षेत्र में सर्चिंग के लिए भेजा गया। सुंदरराज पी ने बताया कि जब ग्रेहाउंड का दस्ता पुजारी कांकेर गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने पुलिस दल हमला करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की, कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद अपने साथियों एक एक कर घायल होते देखा बाकी नक्सली वहां से फरार हो गए।
मुख्यमंत्री रमन सिंह और सांसद अभिषेक सिंह ने गृह जिले में जमकर मनाई होली
दोनों राज्यों के सुरक्षाबलों को इस पूरी कार्रवाई में कोई बड़ी हानि का सामना नहीं करना पड़ा हालाकि तेलंगना पुलिस के ग्रेहाउंड का एक जवान घायल हो गया है। जिसे उचित उपचार दिया जा रहा है। सुंदरराज ने आगे बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद पुलिस दल ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया है, अभी तक 12 नक्सलियों के शव बरामद किया जा चुके है।
वेब डेस्क, IBC24