छत्तीसगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा ने RSS के भारतीय किसान संघ का समर्थन लेने से इंकार कर दिया… संयुक्त मोर्चा ने भाजपा के किसी भी घटक दल को छोड़कर सभी राजनैतिक पार्टियों के समर्थन का स्वागत किया है… दरअसल 16 जून को छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के आव्हान पर प्रदेशव्यापी चक्काजाम आंदोलन की तैयारी जोरों पर है… 11 जून को रायपुर में 21 किसान संगठनों ने सर्वसम्मति से भारतीय किसान महासंघ से संबद्ध करते हुए संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले किसान आंदोलन करने का निर्णय लिया था… मंगलवार को रायपुर में महासंघ के राज्य समन्वय समिति की बैठक में जानकारी दी गई… कि 7 और किसान संगठन महासंघ से संबद्ध होकर आंदोलन में सक्रिय होकर शामिल होने का फैसला किया है… महासंघ ने किसान आंदोलन को राजनैतिक दलों द्वारा समर्थन का स्वागत किया और आग्रह किया कि राजनैतिक पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि बिना पार्टीगत पहचान के आंदोलन में शामिल हो सकते हैं… किसान धान का समर्थन मूल्य 21 सौ रुपए करने और 300 रुपए बोनस समेत कई तरह की मांग कर रहे है।