Breaking: भाजपा के प्रवक्ता और उनकी पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत, पांच घायल

Ads

Breaking: भाजपा के प्रवक्ता और उनकी पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत, पांच घायल

  •  
  • Publish Date - December 6, 2020 / 07:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

कन्नौज (उप्र) छह दिसम्बर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता संदीप शुक्ला और उनकी पत्नी अनीता की रविवार सुबह एक्सप्रेस वे पर ठठिया के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी।

पढ़ें- थाने में कोरोना विस्फोट, थाना प्रभारी सहित 16 पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

शुक्ला परिवार के साथ शादी समारोह में प्रतापगढ़ जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के संगम विहार में रहने वाले भाजपा प्रवक्ता संदीप शुक्ला (45) और उनकी पत्नी अनीता शुक्ला (42) परिजनों के साथ शादी समारोह में भाग लेने प्रतापगढ़ जा रहे थे तभी ठठिया के कट के निकट एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार सवार शुक्ला व उनकी पत्नी अनीता शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उनके पुत्र सिद्धार्थ शुक्ला (10), अभिनव शुक्ला (6) और आरव शुक्ला (3) और पड़ोसी अमित कुमार (19) और आर्यन शर्मा (23) घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें- प्रदेश में कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारियां शुरू, …

ठठिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और परिजन को घटना की सूचना दी गई है।