छात्रों का भविष्य संवारने वाले शिक्षक का ज्ञान टेस्ट.. वीडियो वायरल

Ads

छात्रों का भविष्य संवारने वाले शिक्षक का ज्ञान टेस्ट.. वीडियो वायरल

  •  
  • Publish Date - August 24, 2019 / 06:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

बलरामपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का भविष्य अंधकार में है। यहां जिन शिक्षकों को छात्रों के भविष्य उज्ज्वल करने की जिम्मेदारी मिली है उनका सामान्य ज्ञान जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। माजरा कालिकापुर प्राथमिक शाला का है। यहां छात्रों को पढ़ाने वाली मैडम देश का प्रधानमंत्री कौन है ये तक नहीं जानती।

पढ़ें- पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल , देखें ट्रांसफर लिस्ट

देखें वीडियो-

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/ZBWEsg8Vq50″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

चलिए ये तो बात देश की थी, लेकिन ये मैडम तो अपने ही राज्य के सीएम तक को नहीं जानती। इनसे पूछा गया कि आपके प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन है, जवाब देने के लिए थोड़ा सोची.. फिर जवाब आया नहीं जानती। फिर उनसे जिले के कलेक्टर के बारे में पूछा गया.. तो उसका भी जवाब नहीं में आया। शिक्षिका का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का ये हाल है तो छात्रों की शिक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पढ़ें- एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का फायर सिस्टम ऑटोमेटेड मोड पर चलेगा, अलार्म बजते ही मिनटों में पहुंच जाएग…

मैडम ने स्कूल के बोर्ड पर बड़ी मुश्किल से मुख्यमंत्री लिखने की कोशिश की लेकिन वो भी गलत। स्कूल में पदस्थ शिक्षिका का नाम सूना एक्का है और वो साल 2005 से प्राथमिक शाला पटेलपारा में शिक्षिका के रुप में पदस्थ हैं। अब स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं का ये हाल है तो आप अंदाजा लगा सकते हैं की पढाई का स्तर कितना बेहतर होगा।

पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग में बंपर तबादला, इन जगहों के बदले गए चिकित्सा विशेष..

भिलाई-पाटन को सौगात

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/acMv8EXuCuY” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>