मासूम बच्चे और पति के साथ आत्मदाह करने महिला पहुंची IG ऑफिस, पुलिसकर्मियों पर लगाया गैंग रेप का आरोप

मासूम बच्चे और पति के साथ आत्मदाह करने महिला पहुंची IG ऑफिस, पुलिसकर्मियों पर लगाया गैंग रेप का आरोप

मासूम बच्चे और पति के साथ आत्मदाह करने महिला पहुंची IG ऑफिस, पुलिसकर्मियों पर लगाया गैंग रेप का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: November 12, 2019 1:42 am IST

अंबिकापुर: आईजी दफ्तर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपने दो बच्चों और पति के साथ आत्मदाह करने आ धमकी। इसकी भनक जैसे ही लगी, एडिशनल एसपी सहित तमाम पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और महिला को समझा-बुझाकर घर लौटाया।

Read More: कार्तिक पूर्णिमा पर पुण्य स्नान करने महादेव घाट पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, लगाई अस्था की डुबकी

दरअसल, महिला कोरिया जिले की रहने वाली है, उसका आरोप है कि खड़गवां चौकी प्रभारी ने पहले उसके पति को धोखाधड़ी के आरोप में फंसाया और फिर उससे एक लाख रुपए की मांग की। जब महिला पैसा नहीं दे सकी तो चौकी प्रभारी और दो आरक्षक उसके घर पहुंचे और उत्तेजक दवा खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Read More: राजधानी में ठेके से किया जा रहा मसल्स बनाने का काम, बॉडी बनाने के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे युवा, महीने में खप जाती है करोड़ों की दवाएं

महिला ने यह भी कहा कि मामले की शिकायत स्थानीय थाने और आईजी से भी की, लेकिन किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। अंतत: उसने आईजी दफ्तर पहुंचकर परिवार सहित खुदकुशी करने की ठान ली।

Read More: नगरीय निकाय चुनाव, बीजेपी ने घोषणा पत्र निर्माण समिति के सदस्यों का किया ऐलान

वहीं, दूसरी ओर मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि महिला पहले भी अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी है। बाद में कोर्ट में अपने आरोप से ही पलट गई थी। महिला ने गैंगरेप का जो आरोप लगाया है वो भी जांच में गलत पाया गया है।

Read More: जाति मामले में जोगी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, उच्च छानबीन समिति की रिपोर्ट के अवलोकन की मिली इजाजत

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/XLz_4fLn7Z4″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"