छत्तीसगढ़ में अब चुनावी माहौल अब तूल पकड़ते जा रहा है एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप और फिर उसके बाद जनता के सामने स्वम को सही साबित करने की कोशिश। अब अमित जोगी नेता प्रतिपक्ष के निशाने पर है।आज नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा है कि वे मारवाही विधायक अमित जोगी पर मानहानि का मुकदमा लगाएंगे। कारण अमित जोगी की वो ट्वीट है जिसमें उन्होंने टी एस सिंहदेव पर टिप्पणी की है। इस ट्विट में अमित जोगी ने लिखा है कि सरगुजा में अडानी की माइन्स में विपक्ष सेट है क्योंकि नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के पास वहां कोयले के ट्रांसपोर्ट का काम है.
अब@drramansingh को सरगुज़ा के घाटबर्रा में निरस्त किए गए 900आदिवासियों के वन अधिकार पट्टे-जिसे बड़ी बेशर्मी से अदानी को बेच दिया गया है-को बहाल करना चाहिए।इस पर भी विपक्ष सेट है क्योंकि अदानी की खदानों में कोयले का ट्रान्स्पोर्ट का ठेका ख़ुद नेता प्रतिपक्ष @TS_SinghDeo के पास है
— Amit Jogi (@amitjogi) January 11, 2018
नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने अपनी नाराजगी दिखाते हुए कहा है कि ये लोगआधारहीन बातें करते हैं.कभी कोई आरोप लगाने से पहले सोच तो लेना चाहिए मेरे ऊपर जो आरोप लगाया गया है वो आधारहीन है. लिहाज़ा इसका भुगतान अमित जोगी को भुगतना ही पड़ेगा आगे टीएस सिंहदेव ने कहा कि वे अक्सर चुप रहते हैं. राजनीति में व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप से बचते हैं. लेकिन उनके चुप रहने का मतलब कुछ और ही लगा लिया गया है. उन्होंने कहा कि उनका कोई ठेका नहीं है जैसा कि जोगी कैंप द्वारा बार-बार प्रचारित किया जा रहा है. सिंहदेव इस वक्त सरगुजा के दौरे पर हैं. वे लौटकर कानूनी मशविरा करेंगे और फिर मुकदमा करेंगे.साथ ही उन्होंने भू राजस्व विधेयक वापस लिए जाने के सरकार के फैसले पर भी संशय व्यक्त किया है उनका कहना है की आज सरकार वोट की राजनीति कर रही है लेकिन क्या गारंटी की सरकार कल इस बारे में कोई कदम नहीं उठाएगी
भू-राजस्व संशोधन का फैसला वापस हुआ, क्या गारंटी है कि सरकार इस तरह के फैसले दोबारा नहीं लेगी।कांग्रेस आदिवासियों के हक़ की लड़ाई लड़ती रहेगी।हमने इसे लेकर राज्यपाल से मुलाकात की थी,इस संशोधन विधेयक से सरकार की मंशा उजागर हो गई, इसलिए मजबूरी में वापस लिया गया: श्री @TS_SinghDeo pic.twitter.com/305LQmR1wu
— ChhattisgarhPCC (@INCChhattisgarh) January 11, 2018