प्रदेश में ग्रीन और ओरेंज ज़ोन में खुलेंगी शराब दुकानें, सरकार और लिकर एसोसिएशन के बीच बनी सहमति
प्रदेश में ग्रीन और ओरेंज ज़ोन में खुलेंगी शराब दुकानें, सरकार और लिकर एसोसिएशन के बीच बनी सहमति
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते तीन दिनों से जारी सस्पेंस खत्म हो गया है, अब प्रदेश के ग्रीन और ओरेंज ज़ोन में शराब की दुकानें खोली जाएंगी। इसे लेकर लिक़र एसोसिएशन और राज्य सरकार के बीच बातचीत के बाद निर्णय लिया गया है। वहीं पूरे प्रदेश में शराब की दुकान खोले जाने को लेकर अभी सहमति नहीं बनी।
ये भी पढ़ें: 70 फीसदी महंगी शराब लेकर हम केजरीवाल की मदद करने आए हैं, शराब के लिए लाइन में लगे शख्स ने दिया बयान
बता दें कि केंद्र सरकार के गाइडलाइन के अनुसार पूरे देश में 4 मई से शराब दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है, इसे लेकर कई प्रदेशों में शराब दुकानें खुल भी गई हैं लेकिन मध्यप्रदेश में लिकर एसोसिएशन और सरकार के बीच सहमति नही बनने के कारण आज तक यहां शराब की दुकानें नही खुली।
ये भी पढ़ें: कायदे से बिकी शराब, दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग- सै…
सरकार के आदेश के बाद भी शराब कारोबारी दुकान खोलने को लेकर राजी नहीं हुए, घाटे को लेकर वे मांग कर रहे थे कि सरकार बिड की रकम कम करे, इसी बात को लेकर बीते दिन सरकार ने कड़े तेवर भी दिखाए, मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यहां तक कह डाला कि सरकार के आदेश की अवहेलना बर्दाश्त नही की जाएगी, वरना सरकार दूसरा विकल्प भी तलाशेगी।
ये भी पढ़ें: इंदौर में कोरोना के 27 नए मरीज और मिले, 2 ने तोड़ा …

Facebook


