भोपाल। मध्यप्रदेश के बड़े नेताओं ने भी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री कमलनाथ आज भोपाल में ही रहकर लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति बनाएंगे। उधर सतना में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बीजेपी प्रत्याशी गणेश सिंह आज नामांकन दाखिल करेंगे। गणेश सिंह शक्ति प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट जाकर नामांकन भरेंगे। साथ ही शिवराज सिंह बीटीआई ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़ें: 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान के लिए महज एक दिन, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम
भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजिय सिंह डॉक्टर्स एसोसिएशन, युवा कार्यकर्ताओं, रघुवंशी समाज और सिंधी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रह्लाद सिंह टिपानिया आज पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे, इस बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद सिंह टिपानिया के साथ प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं शाजापुर विधायक हुकुम सिंह कराड़ा मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज दाखिल करेंगे नामांकन, सोनिया गांधी और प्रियंका
वहीं एमपी में मतदान से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की टीम भोपाल आएगी। यहां संबंधित जिलों में कानून व्यवस्था, मतदान केंद्र, मतदाता सूची, वारंटियों की धरपकड़, वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई और शिकायतों के निराकरण सहित कई बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित जिलों से कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों से चर्चा करेंगी।