महाराष्ट्र: ठाणे में कोरोना वायरस के 508 नए मामले आए सामने, आठ और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में कोरोना वायरस के 508 नए मामले आए सामने, आठ और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में कोरोना वायरस के 508 नए मामले आए सामने, आठ और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: February 21, 2021 4:10 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 21 फरवरी (भाषा) ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 508 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही महाराष्ट्र के इस जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,60,176 हो गई है।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में आठ और मरीजों की इस संक्रमण के कारण मौत हो गई। जिले में संक्रमण के कारण अब तक कुल 6,235 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 के कारण मृत्युदर 2.40 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 2,49,910 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो गए हैं और संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 96.05 प्रतिशत हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में इस समय कुल 4,031 संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कुल 45,667 लोग संक्रमित हो चुके हैं और संक्रमण के कारण 1,202 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा सिम्मी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में