महाराष्ट्र: शरारती तत्वों ने पालघर के कलेक्टर की फर्जी ईमेल आईडी बनाई

Ads

महाराष्ट्र: शरारती तत्वों ने पालघर के कलेक्टर की फर्जी ईमेल आईडी बनाई

  •  
  • Publish Date - November 18, 2020 / 10:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

पालघर, 18 नवंबर (भाषा) पालघर के कलेक्टर मानिक गुरसाल ने बुधवार को बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाई है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस आईडी से आए किसी भी संदेश पर प्रतिक्रिया न दें।

कलेक्टर ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि यह मामला उस समय सामने आया जब कुछ सरकारी अधिकारियों को इस फर्जी आईडी से ईमेल मिला।

पालघर पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा स्नेहा मनीषा

मनीषा