दुबई, 14 जुलाई (एपी) अमेरिका की सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर फिर हमले किए। ये हमले ईरानी बंदरगाहों की प्रस्तावित नाकेबंदी लागू होने से महज कुछ घंटे पहले किए गए।
यह जानकारी अमेरिका के एक अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर दी।
अधिकारी ने बताया कि इन हमलों का उद्देश्य उभरते खतरों को समाप्त करना था। ये हमले अमेरिका और ईरान के बीच जारी ताजा सैन्य टकराव की नयी कड़ी हैं, जिसकी शुरुआत पिछले सप्ताह ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारी जहाजों पर किए गए हमलों के बाद हुई थी।
एपी
खारी वैभव
वैभव