नकली पैर में छुपाकर 13.5 लाख के नशीले पदार्थों की तस्करी, ऐसे पकड़ में आया आरोपी

Ads

नकली पैर में छुपाकर 13.5 लाख के नशीले पदार्थों की तस्करी, ऐसे पकड़ में आया आरोपी

  •  
  • Publish Date - May 18, 2021 / 08:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

नागपुर, 18 मई (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर में अपने नकली पैर में छुपाकर रखे गए 13.10 लाख रुपए के मेफेड्रोन और 39,000 रुपए के हशीश की तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पढ़ें- 18+ टीकाकरण मामले पर आज HC में होगी सुनवाई, राज्य स…

अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का रहने वाला सलमान नादिर खान (24) नशीले पदार्थों को अपने नकली पैर में छुपाकर मुंबई से नागपुर लाता था और उन्हें यहां अवैध रूप से नशीले पदार्थ बेचने वाले दो लोगों को देता था।

पढ़ें- लॉकडाउन में एक और राहत.. आज से खुलेंगे कार, बाइक और…

अधिकारी ने बताया कि उसे सोमवार रात को मुंबई से आई एक ट्रेन से उतरते समय गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पढ़ें- सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने दबिश देकर 3 नाबाल…

पुलिस मामले की जांच कर रही है।