मुजफ्फरनगर, 22 जून (भाषा) एक जैन मंदिर से चार मूर्तिया चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।
उन्होंने बताया कि घटना रविवार की रात अंबा विहार में हुई और गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि चुराई गई मूर्तियां एवं आभूषण उसके पास से बरामद किया गया है।
भाषा नीरज नीरज उमा
उमा