पत्नी के अलग रहने से दुखी प्रबंधक ने आत्महत्या की

Ads

पत्नी के अलग रहने से दुखी प्रबंधक ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - October 2, 2020 / 10:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

भदोही (उप्र) दो अक्टूबर (भाषा) शहर कोतवाली इलाके में एक सीमेंट फैक्टरी के प्रबंधक ने पत्नी के अलग रहने से दुखी होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन ने शुक्रवार को बताया कि कुशीनगर जिले के पडरौना निवासी आयुष कुमार शाही (32) यहाँ नेशनल चौराहा क्षेत्र में किराए के मकान में अकेले रहते थे। बृहस्पतिवार की शाम वह फंदे से लटके मिले।

आयुष एक सीमेंट फैक्टरी में बतौर प्रबंधक काम करते थे।

जैन ने बताया कि घटनास्थल से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि उनकी पत्नी उनके साथ नहीं रहती है। वह गाज़ीपुर में रहती है, ससुराल वालों सहित उनका कोई इस मामले में साथ नहीं देता।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम शाही ने मोबाइल पर किसी से काफी देर तक बात की और उसके बाद ऐसा कदम उठा लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर परिजनों को इस बारे में सूचना दे दी गई है।

भाषा सं जफर नेत्रपाल

नेत्रपाल