बलिया में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

बलिया में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

बलिया में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: April 20, 2021 5:31 am IST

बलिया ( उप्र) 20 अप्रैल ( भाषा) बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह 32 वर्षीय एक युवक का शव मिला है ।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के बीबीटोला काली मंदिर, बैरिया कस्बे में आज सुबह इंसाफ अली (पुत्र मुर्तजा अंसारी) का शव मिला है ।

यादव ने बताया कि अली जिले के रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर दीघार गांव का रहने वाला है तथा बैरिया में अकेले रहकर चाट बेचने का काम करता था ।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक अविवाहित था।

भाषा सं आनन्द मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में