मथुरा : चीनी मांझे से युवक का गला कटा, मौत

Ads

मथुरा : चीनी मांझे से युवक का गला कटा, मौत

  •  
  • Publish Date - May 16, 2021 / 05:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

मथुरा (उत्तर प्रदेश), 16 मई (भाषा) जिले के कोसीकलां कस्बे में रविवार को आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बठैन गेट फ्लाईओवर पर बाइक सवार युवक की मौत गर्दन चीनी मांझा से कटने और अत्यधिक खून बहने से हो गई।

थानाध्यक्ष प्रमोद पवार ने बताया, दिल्ली गेट निवासी आबिद (20) रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक में पेट्रोल भरवाने पम्प पर जा रहा था, रास्ते में जैसी ही उसकी बाइक बठैन गेट फ्लाईओवर के समीप पहुंची तो चलती बाइक पर अचानक से मांझा आबिद की गर्दन में फंस गया, जिससे आबिद की गर्दन कट गई।

उन्होंने बताया कि आबिद को कोई भी चिकित्सकीय सहायता मिलने से पहले ही काफी खून बह जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब आबिद ने हाथ से मांझा पकड़ कर खुद को बचाने का प्रयास किया तो उसका हाथ भी कट गया।

भाष सं. धीरज

धीरज