2 जुलाई को हो सकता है MP में मंत्रिमंडल का विस्तार, प्रभारी राज्यपाल कल लेंगी शपथ, कल देर रात आ सकते हैं सिंधिया

2 जुलाई को हो सकता है MP में मंत्रिमंडल का विस्तार, प्रभारी राज्यपाल कल लेंगी शपथ, कल देर रात आ सकते हैं सिंधिया

2 जुलाई को हो सकता है MP में मंत्रिमंडल का विस्तार, प्रभारी राज्यपाल कल लेंगी शपथ, कल देर रात आ सकते हैं सिंधिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: June 30, 2020 2:13 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश मे फिर एक बार मंत्रीमंडल विस्तार की संभावित तारीख आगे बढ़ गई है, अब 2 जुलाई को मप्र में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। आज सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां उन्होने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने कहा कि कल कल मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होगा। जिसके बाद अब यह माना जा रहा है कि 2 जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

ये भी पढ़ें:पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पहुंचे बीजेपी मुख्यालय, मंत्री बनने के सवाल पर कहा- मैं 30 सालों से पा…

बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से सभी नेताओं से मुलाकात कर भोपाल लौट आए हैं, ये माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों के नामों पर चर्चा हो चुकी है। वहीं मप्र की प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कल पदभार ग्रहण करेंगी, सूत्रों के अनुसार कल दोपहर 3:30 बजे राज्यपाल आनंदी बेन शपथ लेंगी। मध्य्रप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की तबियत खराब होने के कारण लखनऊ में उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: PM गरीब कल्याण अन्न योजना को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया ट्व…

इसके अलावा फिर से एक बार यह खबर आयी है कि कल देर रात या परसों सुबह तक ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल आ सकते हैं और वे 2 जुलाई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: रिटायर्ट IAS जीपी सिंघल बने राज्य भूमि सुधार आयोग के अध्यक्ष, प्रशा…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com