घर में ही आराम कर रहे कोविड-19 से पीड़ित मंत्री जय कुमार सिंह जैकी

Ads

घर में ही आराम कर रहे कोविड-19 से पीड़ित मंत्री जय कुमार सिंह जैकी

  •  
  • Publish Date - September 12, 2020 / 03:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

लखनऊ, 12 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी कोविड-19 से पीड़ित पाए जाने के बाद अपने घर में ही आराम कर रहे हैं और उनकी हालत पहले से ठीक है ।

फतेहपुर के जहानाबाद से विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने शनिवार को ‘भाषा’ से कहा, ”मेरा स्वास्थ्य अब पहले से काफी ठीक है और मैं अपने घर में ही आराम कर रहा हूं । मेरे परिवार में किसी को भी कोविड-19 नहीं है।”

जैकी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा था कि ”कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर नौ सितंबर को मैंने अपनी जांच करायी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। चिकित्सक के परामर्श के अनुसार मैंने स्वयं को घर में पृथक कर लिया है।”

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा था, ”मेरा निवेदन है कि पिछले एक सप्ताह के अंदर जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे स्वंय को पृथक कर लें और अपनी आवश्यकतानुसार जांच करा लें ।”

गौरतलब है कि अब तक उप्र सरकार के एक दर्जन से अधिक मंत्री कोविड-19 से पीड़ित हो चुके हैं। इनमें से दो मंत्रियों कमल रानी वरुण और चेतन चौहान की मृत्यु भी हो चुकी है।

भाषा जफर नेत्रपाल

नेत्रपाल