छत्तीसगढ़ में मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालय 6 अगस्त तक रहेंगे बंद, आदेश जारी

Ads

छत्तीसगढ़ में मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालय 6 अगस्त तक रहेंगे बंद, आदेश जारी

  •  
  • Publish Date - July 28, 2020 / 10:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

रायपुर। राज्य शासन की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन आगामी 6 अगस्त तक बंद रखने के आदेश जारी किया गया है।

पढ़ें- गांव में लाउडस्पीकर के जरिए छात्रों को पढ़ाने की तैयारी, बिना मोबाइल और डेटा के पढ़ाई पर जोर

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नवा रायपुर अटल नगर स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालयों सहित रायपुर में स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन 6 अगस्त तक नहीं किया जाएगा। इस संबंध में सर्व संबंधित कार्यालयों को आदेश जारी किया गया है।

पढ़ें- अंबिकापुर में 29 के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन ? व्यापारियों ने दी स…

गौरतलब है कि पूर्व में 22 से 28 जुलाई तक मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन बंद रखने के निर्देश जारी किया गया था। कलेक्टर रायपुर ने लॉकडाउन अवधि में वृद्धि किए जाने के फलस्वरूप इसे बढ़ाकर अब 6 अगस्त कर दिया गया है।