मां ने अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या की

Ads

मां ने अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या की

  •  
  • Publish Date - April 1, 2021 / 09:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

बागपत, एक अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बड़ौत में एक महिला ने अपने पति से हुए विवाद के बाद बृहस्पतिवार को अपने दो बच्चों की गला दबाकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि छपरौली के मोहल्ला कुरैशियान में गुलाब नामक व्यक्ति की पत्नी अंजुम (35) ने अपने बेटे उमेर (10) और बेटी अलिफ्शा (05) की गला घोंटकर कथित तौर पर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि अंजुम को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गुलाब हरियाणा के गुडगांव और फरीदाबाद में कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है और हरियाणा में ही रहता है। उन्होंने बताया कि बुधवार को किसी बात को लेकर गुलाब का अपनी पत्नी अंजुम से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद नाराज होकर गुलाब फरीदाबाद चला गया था।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं सलीम

देवेंद्र

देवेंद्र