जनता को गंगा जल से नहला कर ली गई वोट डालने की कसम,देखिए वीडियो

Ads

जनता को गंगा जल से नहला कर ली गई वोट डालने की कसम,देखिए वीडियो

  •  
  • Publish Date - November 24, 2018 / 11:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी के पिछोर विधानसभा क्षेत्र में एक विवादित वीडियो सामने आया है । जिसमें एक व्यक्ति को भाजपा कार्यकर्ता जबरदस्ती गंगा जल डालकर बीजेपी प्रत्याशी को वोट डालने की सौगंध दिलवाई है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/6abMRHM74yw” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

ज्ञात हो कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पिछोर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी के पक्ष में मतदान करने के लिए गंगा जल की कसम खिला रहे हैं । वहीं भाजपा कार्यकर्ता कसम खिलाते हुए उस व्यक्ति से कह रहे हैं कि वह भाजपा प्रत्याशी पीतम लोधी के साथ धोखा नहीं करेगा और उसी को वोट देगा। हालांकि इस मामले में कांग्रेस की तरफ से शिकायत करने की बात कही जा रही है लेकिन अब तक कांग्रेस के कोई भी व्यक्ति इस वीडियो को लेकर चुनाव आयोग तक नहीं पहुंचे है।