मुरैना में आईबीसी 24 की खबर का बड़ा असर हुआ है IBC24 में खबर दिखाने के बाद साल 2014 में छत्तीसगढ़ के सुकमा नक्सली हमले में घायल मनोज सिंह तोमर को मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से बड़ी मदद मिली है. मुरैना कलेक्टर भास्कर लक्ष्यकार की अनुशंसा पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मनोज सिंह का पूरा इलाज का खर्च उठाने की सहमति दी है.
ये भी पढ़ें- नक्सली हमले में 7 गोलियां खाने के बाद जवानों के साथ ऐसा सुलूक शर्मनाक, ये है सरकार की सच्चाई
मुरैना कलेक्टर भास्कर लक्ष्यकार ने आईबीसी 24 से ख़ास बातचीत में कहा कि आईबीसी पर खबर दिखाए जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनोज के इलाज का पूरा खर्च उठाने के निर्देश दिए है. साथ ही उसके परिजनों में किसी एक को सरकारी नौकरी भी सरकार देगी. वहीं घायल मनोज का इलाज एम्स में कराने के लिए सरकार हर अड़चन भी दूर करेगी.
ये भी पढ़ें- पुलिस गश्त पार्टी ने किया 5 किलो टिफ़िन बम बरामद
आपको बता दें कि आईबीसी24 ने अपने ख़ास कार्यक्रम आप की बात में घायल मनोज की खबर को प्रमुखता से दिखाया था. जिसके बाद शासन-प्रशासन जागा और घायल मनोज को मदद मिली. वहीं शासन के साथ ही स्थानीय लोग भी मनोज की मदद के लिए आगे आ रहे है. सामाजिक संगठन के सदस्यों ने भी घायल जवान मनोज तोमर से मुलाक़ात की औऱ उन्हें मदद का भरोसा दिया।
वेब डेस्क, IBC24