मुकुल गोयल उत्तर प्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक बने

Ads

मुकुल गोयल उत्तर प्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक बने

  •  
  • Publish Date - June 30, 2021 / 03:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

लखनऊ, 30 जून (भाषा) सरकार ने 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल को बुधवार को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने एक बयान में बताया कि मुकुल गोयल को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि गोयल वर्तमान में भारत सरकार में एडीशनल डीजी ऑपरेशन्स बीएसएफ के पद पर तैनात हैं।

गोयल आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस महानिदेशक एच. सी. अवस्थी की जगह लेंगे।

भाषा जफर अर्पणा

अर्पणा