नारायणपुर। नारायणपुर के ओरछा की मुठभेड़ में एक नक्सली को सुरक्षा बल के जवानों ने मार गिराया है। बताया जा रहा है कि ओरछा हेलीपेड के पास जवानो पर नक्सलियों ने हमला किया था। उसके बाद जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों के स्मॉल एक्शन टीम का एक सदस्य मारा गया है।
Narayanpur: One Naxal killed in encounter with security forces in Orchha. One Special Task Force (STF) constable sustained injuries; he is out of danger. Body of the Naxal recovered along with a country made pistol,a knife,a pitthu bag,&other incriminating materials.#Chhattisgarh https://t.co/JyE5JGjeoc
— ANI (@ANI) April 11, 2019
इस घटना के बाद पुलिस और मतदान दल के सभी लोग सुरक्षित हैं। मिली जानकारी के मुताबिक तीन बजे बस्तर संसदीय क्षेत्र के ओरछा में तीन बजे मतदान का समय सीमा समाप्त हो गई. घोर नक्स्ल प्रभावित ओरछा से मतदान दल वापस लौट रहा था। इसी दौरान हैलीपैड पर पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने हमला किया। मिली जानकारी के मुताबिक ओरछा से 8 मतदान दल की पहली खेप दो हेलीकाप्टर से वापस नारायणपुर पहुंच चुकी है। .