अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एनसीबी कार्यालय पहुंचीं, ड्रग्स कनेक्शन से जुड़े सवालों का देंगी जवाब

Ads

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एनसीबी कार्यालय पहुंचीं, ड्रग्स कनेक्शन से जुड़े सवालों का देंगी जवाब

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 12:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

मुंबई, 26 सितंबर (भाषा) बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले बयान दर्ज कराने के लिये शनिवार को यहां एनसीबी के कार्यालय पहुंची। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वह दोपहर के समय दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट में एनसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय आईं।

Read More News: देश में एक दिन में मिले 85,362 नए केस, 1,089 संक्रमितों ने तोड़ा दम

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की जांच टीम राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले के साथ-साथ बॉलीवुड-मादक पदार्थ के सिलसिले में उनका बयान दर्ज करेगी।

सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों से पूछताछ के दौरान श्रद्धा का नाम सामने आया था। उन लोगों को जांच टीम पहले ही तलब कर चुकी है।

Read More News: मुख्यमंत्री शिवराज ने की ‘सीएम किसान कल्याण योजना’ की शुरूआत, किसानों को मिलेंगे हर साल 4 हजार रुपए

श्रद्धा ने राजपूत के साथ काम किया था। राजपूत का शव 14 जून को बांद्रा में उनके अपार्टमेंट में फंदे से लटका मिला था।

इससे पहले अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सुबह करीब नौ बजकर 50 मिनट पर कोलाबा में एनसीबी अतिथि गृह में बयान दर्ज कराने पहुंची थीं।

Read More News:  पुलिस लाइन में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल की मौत, दो दिन पहले ही कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव