भोपाल। लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दिग्विजय सिंह के नाम का ऐलान होने के बाद से बीजेपी से दावेदारी कर रहे नेताओं के तेवर ठंडे पड़ गए है। कभी टिकट के लिए दिल्ली तक दौड़ लगाने वाले बीजेपी के ये दावेदार अब पार्टी की बैठकों में भी अपने नाम को लेकर जिक्र नहीं कर रहे हैं। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भाजपा से खुद नरेंद्र मोदी यहां से चुनाव लड़ें। नरेंद्र सिंह तोमर से काम नहीं चलेगा। उन्होंने तोमर को भगोड़ा नेता बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भोपाल से चुनाव लड़ने के लिए बाबूलाल गौर से अच्छा कोई नेता नहीं। भाजपा ने उन्हें घर बैठाकर रखा है। उन्होंने शिवराज सिंह को राज्यपाल बना देने की बात कही ताकि उनका सम्मान बना रहे।
पढ़ें- कमलनाथ ने बीजेपी में टिकटों की माथापच्ची पर कसा तंज, जानिए क्यों कहा कि विज्ञापन निकाल लें
बतादें भोपाल से बीजेपी के दावेदारों की फेहरिस्त में मौजूदा बीजेपी सांसद आलोक संजर से लेकर पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, मेयर आलोक शर्मा और प्रदेश महामंत्री वीडी शर्मा शामिल है। वहीं टिकट की मांग पर अड़े पूर्व सीएम बाबूलाल गौर के सुर भी बदल गए है। दरअसल बीजेपी नेता भी जानते है कि भोपाल बीजेपी की परंपरागत सीट भले रही हो।
पढ़ें- शहर में लागू धारा 144, पिछले साल की घटना को लेकर पुलिस अलर्ट पर
लेकिन दिग्विजय सिंह को हरा पाना आसान नहीं है। दावेदार अब तर्क दे रहे हैं कि भोपाल सीट का फैसला पार्टी को करना है। इधर स्थानीय नेताओं के हाथ खींचने के साथ ही पार्टी राष्ट्रीय स्तर के चेहरे को भोपाल से उतारने पर मंथन कर रही है तो कांग्रेस दावा कर रही है कि इस बार वो बीजेपी से सीट छीनने जा रही है।