मुंबई, 12 मई (भाषा) कोविड-19 के खिलाफ जारी जंग के बीच भारतीय नौसेना का जहाज तरकश कतर से 20-20 मीट्रिक टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन के दो कंटेनर और 230 ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर बुधवार को यहां पहुंचा। नौसेना के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
नौसेना ने ‘समुद्र सेतु द्वितीय’ अभियान के तहत देश में ऑक्सीजन और अन्य चिकित्सा उपकरण लाने के लिये अपने विभिन्न जहाजों को तैनात किया है।
ये भी पढ़ें- शादी, दाह संस्कार कार्यक्रम में 10 लोग ही हो सकेंगे शामिल, शहडोल मे…
प्रवक्ता ने कहा कि ऑक्सीजन कंटेनर फ्रांस के ‘ऑक्सीजन सॉलिडेरिटी ब्रिज’ मिशन के तहत जबकि ऑक्सीजन सिलेंडर कतर में रह रहे भारतीय समुदाय की ओर से उपहार स्वरूप भेजे गए हैं।
नौसेना ने कहा कि यह खेप आवश्यक प्रक्रिया के लिये महाराष्ट्र के नागरिक प्रशासन को सौंप दी गई है।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में हो रही बारिश, किसानों को भार…
इससे पहले मंगलवार को आईएनएस त्रिकंड महामारी के खिलाफ जंग में भारत को सहयोग देने के फ्रांसीसी अभियान के तहत कतर से 40 मीट्रिक टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन लेकर यहां पहुंचा था।