बीजापुर। बीजापुर में गश्त पर निकली पुलिस पार्टी को बड़ी कामयबी मिली है। पुलिस ने एक लाख रुपए की इनामी नक्सली को पकड़ने में कामयाब रही है। महिला नक्सली एलओएस की सदस्य है। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में ये सफलता मिली है। गिरफ्तार नक्सली पर कई बड़ी वारदातों में शामिल होने का आरोप है। पूछताछ में कई और खुलासे होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- युवती का अपहरण फिर गैंगरेप के बाद राजस्थान में बेचा, शिकायत करने पहुंची तो पुलिस ने भगाया
वहीं दूसरी ओर पखांजूर में सुरक्षाबलों ने पांच-पांच किलो के दो आईडी बम बरामद की है। माओवादियों ने फोर्स को टारगेट कर ये आईडी प्लांट किया था। सूरक्षाबलों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया है। इस घटना के बाद फोर्स ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दी है।
ये भी पढ़ें- 7 सौ करोड़ लोन दिलाने के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, गिरफ्त में ‘नटवरलाल’.
आपको बतादें सुरक्षाबलों के ऑपरेशन प्रहार-3 के असर के चलते नक्सली दबाव में हैं। फोर्स लगातार कार्रवाई कर उनके अड्डों को नेस्तनाबुत कर रही है। हाल ही में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में कई नक्सलियों की मौत हुई खुद नक्सलियों ने इस बात की पुष्टि की है। नक्सलियों के अड्डों से जब्त पर्चे से ये खुलासा हुआ था। जिसमें नक्सलियों ने दावा किया है कि सुरक्षाबलों के पचास से ज्यादा मुठभेड़ में 54 से ज्यादा माओवादियों की मौत हुई है। इसलिए एहतियातन नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर रखी गई हैं। आपको बतादें छत्तीसगढ़ से सटे झारखंड में मंगलवार शाम नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। जिसमें 6 जवान शहीद हो गए। जबकि 10 जवान घायल हो गए हैं।