बीजापुर। बीजापुर के बासागुड़ा इलाके में नक्सलियों के स्पाइक होल की चपेट में आकर दो जवान घायल हो गए। जिसमे एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों जवान रोड ओपनिंग के अंतर्गत तैनात थे। तररेम के पास दोनों जवान नक्सली साजिश के शिकार हो गए।
पढ़ें- पाकिस्तान के क्वेटा में धमाका, वोट डालने पहुंचे 25 लोगों की मौत
दोनों घायल जवान कोबरा 204 बटालियन के हैं। घायल जवानों के नाम एएसआई सहज राम मिश्रा और आरक्षक दुर्गा प्रसाद पाटले है। दोनों घायल जवानों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
पढ़ें- मोस्ट वांटेड आतंकी और मुंबई हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद ने भी डाला वोट
आपको बतादें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के छत्तीसगढ़ दौरे के मद्देनजर प्रदेश के नक्सल इलाकों में ऑपरेशन प्रहार और नक्सलियों के खिलाफ अभियान बंद किया गया है। ऐहतियात जवानों को विशेष अलर्ट पर रखा गया है। बावजूद इसके नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
पढ़ें- एमपी-सीजी की तर्ज पर लखनऊ में प्रदर्शन,नियमितिकरण की मांग को लेकर महिला शिक्षामित्रों ने मुंडाया सिर
25-Jul-1
आपको बतादें नक्सल इलाकों में ऑपरेशन प्रहार तीन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के लिए गठित ब्लैक पैंथर की टीम माओवादियों के मांद में घुसकर नक्सलियों के अड्डों को तबाह कर रही है। प्रहार के इस ऑपरेशन से नक्सली घबराए हुए हैं। महीने भर में कई नक्सलियों ने सरेंडर किया है। तो कई माओंवादियों को सुरक्षाबलों ने मौत के घाट उतारा है।
वेब डेस्क, IBC24