नक्सली कैंप तबाह, माओवादियों ने किए तीन IED ब्लास्ट, रॉकेट लॉन्चर सहित नक्सली सामान बरामद

नक्सली कैंप तबाह, माओवादियों ने किए तीन IED ब्लास्ट, रॉकेट लॉन्चर सहित नक्सली सामान बरामद

नक्सली कैंप तबाह, माओवादियों ने किए तीन IED ब्लास्ट, रॉकेट लॉन्चर सहित नक्सली सामान बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: April 10, 2019 10:02 am IST

राजनांदगांव। दंतेवाड़ा नक्सली अटैक के बाद राज्य भर में पुलिस हाईअलर्ट पर है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में फोर्स ने सर्चिंग तेज कर दी है। राजनांदगांव के मानपुर-महाराष्ट्र सीमा से लगे बुकमरका पहाड़ी पर जवानों ने नक्सली कैंप को ध्वस्थ कर दिया है। इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर फायरिंग हुई। जवानों के एंबुश में फंसे माआवादियों ने तीन आईईडी ब्लास्ट भी किए। लेकन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली गढ़चिरौली महाराष्ट्र की सीमा की ओर भाग निकलने में कामयाब रहे।

पढ़ें- दूल्हा बनकर नामांकन किया दाखिल, कहा- राजनीति का दामाद बनने जा रहा ह.

पुलिस ने नक्सलियों के कैंप से देशी राकेट लॉन्चर के साथ एक 47 रायफल और भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की चीजें बरामद की है। ऑपरेशन को एसटीएफ एवं डीआरजी राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

पढ़ें- सहेलियों की बात दिल पर लगी तो घुड़सवारी बना जुनून, दसवीं की छात्रा .

गौरतलब है मंगलवार को दंतेवाड़ा के कुंआकोंडा में माओवादियों ने भाजपा विधायक भीमा मंडावी के काफिल को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया था। इस धमाके में भीमा मंडावी सहित चार जवान शहीद हो गए। वारदात के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।


लेखक के बारे में