IED ब्लास्ट में बीएसएफ के एसआई शहीद, बीजापुर में एक माओवादी ढेर

Ads

IED ब्लास्ट में बीएसएफ के एसआई शहीद, बीजापुर में एक माओवादी ढेर

  •  
  • Publish Date - November 11, 2018 / 05:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

कांकेर। बस्तर में चुनाव से ठीक एक दिन पहले नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। कांकेर के कोयलीबेड़ा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर बीएसएफ के एसआई शहीद हो गए। नक्सलियों ने उदनपुर और गट्टाकल के पास बीएसएफ कैंप के पास ये आईईडी प्लांट कर रखा था।

वहीं बीजापुर के बेदरे इलाके में सर्चिंग पर निकली एसटीएफ की टीम पर घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में फोर्स को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया। मारे गए नक्सली से एक राइफल और विस्फोटक बरामद हुआ है। आपको बतादें विधानसभा चुनाव के लिए बस्तर की 12 सीटों के लिए 12 नवंबर यानी सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले नक्सलियों ने अनपी मौजूदगी दर्ज कराकर जवानों को अलर्ट रहने पर मौजूद कर दिया है।

आपको बतादें सोमवार को बस्तर के कुल 18 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है जिनमें से 10 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी जबकि 8 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी जो शाम पांच बजे तक चलेगी। नक्सली हमले के मद्देनजर सुरक्षाबलों की कई कंपनियों को पहले से ही मतदान केंद्रों में तैनात कर दिया गया है। साथ ही मतदानदलों को भी सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

वेब डेस्क, IBC24