बचेली में माओवादियों का उत्पात, भांसी-कामलूर स्टेशन के बीच पटरी उखाड़ने से मालगाड़ी डीरेल

Ads

बचेली में माओवादियों का उत्पात, भांसी-कामलूर स्टेशन के बीच पटरी उखाड़ने से मालगाड़ी डीरेल

  •  
  • Publish Date - June 24, 2018 / 05:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

किरंदुल। बचेली में शनिवार देर रात माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाया है। भांसी कामलूर स्टेशन के बीच माओवादियों ने पटरी उखाड़ दी है। नक्सलियों के इस करतूत से मालगाड़ी के इंजन के साथ दर्जनभर वैगन पटरी से नीचे उतर गए। हादसे के बाद ट्रेन यातायात प्रभावित हो गई है। आपको बतादें प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे है। ऑपरेशन से माओवादी बौखलाए हुए है। फोर्स के लगातार दबाव के बाद माओवादियों ने दहशत फैलाने का  दूसरा रास्ता अख्तियार किया है।

ये भी पढ़ें- स्कूल से निकलकर 4 किमी दूर सड़क पर खेल रहा था 4 साल का छात्र, टला बड़ा हादसा

आपको बतादें हालही में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन प्रहार-3 में कई नक्सलियों को मौत के घाट उतारा है। इसबात का जिक्र माओवादियों के पर्चे से खुलासा हुआ था। दरअसल फोर्स लगातार नक्सलियों के अड्डों में एंबुश लगाकर उन्हें तबाह करने में जुटे है। नक्सलियों के अड्डों से बरामद एक पर्चे में नक्सलियों ने हाल में मारे गए अपने साथियों का जिक्र किया था। जिसमें दर्ज था कि फोर्स की 50 से ज्यादा कार्रवाई में 54 से ज्यादा नक्सलियों की मौत हुई है। इस दौरान नक्सलियों से फोर्स ने भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ बंदूकें भी बरामद की थी।

ये भी पढ़ें- होमवार्ड जवान ने खुद को गोली मारी, मौत

पुलिस फोर्स की इस कार्रवाई से माओवादी बौखलाएं हुए हैं। और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है। इसलिए ऐहतियातन नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ताकी किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए फोर्स तैयार रहे।

 

वेब डेस्क, IBC24