सुकमा। सुकमा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा है कि बीते सात महीनें में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 45 नक्सलियों को मार गिराया है। जिसमें 22 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। एसपी का दावा है कि मुठभेड़ में मारे गए बाकी नक्सलियों के शव को उनके साथी उठा ले गए। एसपी ने बताया कि एलाड़मड़गु में दस से पंद्रह नक्सली मारे गए थे। इसके साथ बीच-बीच में मुठभेड़ में भी नक्सली मारे गए।
ये भी पढ़ें- आतंकी टेरर फंडिंग, रायपुर के एक आरोपी सहित तीन के खिलाफ परिवाद दायर
गौरतलब है बीते दो माह पहले महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के सीमा से सटे इलाके में फोर्स ने नक्सल ऐनकाउंटर में 30 से ज्यादा माओवादियों को मौत के घाट उतारा था। ये घटना नक्सलियों के इतिहास में सबसे बड़ी थी जिसमें एक साथ 30 से ज्यादा नक्सलियों की मौत हुई थी। इस वारदात के बाद सुरक्षाबलों ने जश्न मनाया था।
ये भी पढ़ें- नक्सली बनकर विधायक से की 2 लाख और मोबाइल की मांग, दो आरोपी गिरफ्तार
इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन प्रहार-3 जारी है जिसमें एंबुश लगाकर माओवादियों को उनके तरीके से जवाब दिया जा रहा है। मुठभेड़ में फोर्स ने कई माओवादियों को मौत के घाट उतारा है। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से माओवादी घबराए हुए हैं। और दूसरे इलाके की ओर रूख कर रहे हैं।
वेब डेस्क, IBC24