नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 7 किलो का टिफिन बम बरामद

Ads

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 7 किलो का टिफिन बम बरामद

  •  
  • Publish Date - September 18, 2017 / 09:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

बालोद जिला के थाना डौंडी अंतर्गत ग्राम बम्हनी से कोपेडेरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुचाने की नियत से माओवादियों द्वारा लगाए गए लगभग 7 किलो के टिफिन बम को डिटेक्ट किया गया जिसके निकाले जाने पर ब्लास्ट होकर जनहानि होने की पूर्ण संभावना पर एस एस बी मरकाटोला की बी डी एस टीम को सूचित किया गया।

पुलिस के हाथ लगा नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, तस्वीरें देखकर रह जाएंगे हैरान

सूचना पर SSB 34 बटालियन के कमांडेंट बी डी एस टीम को लेकर मौके पर उपस्थित हुए एवं डॉग स्कॉड टीम व बी डी एस की मदद से उक्त बम की जांच कर पुष्टी होने पर मौके पर ही एक्सप्लोसिव लगाकर ब्लास्ट कर डिफ्यूज किया गया तथा अज्ञात माओवादियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इसप्रकार बालोद पुलिस द्वारा माओवादियों के मंसूबे को विफल कर बड़ी घटना रोकने में सफलता प्राप्त की गई है।

बस्तर में नक्सलियों से निपटेंगे NSG कमांडों, 25 दिन की ट्रेनिंग हुई पूरी