CG Weather Update Today: प्रदेश के इन जिलों में अगले 5 दिनों होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कैसा रहेगा आपके इलाके का हाल जानें यहां

Ads

CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 5 दिनों तक कई जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 07:13 AM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 07:24 AM IST

CG Weather Update Today| Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है।
  • मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 5 दिनों तक की जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
  • गुरुवार की रात रायपुर समेत कई जिलों में हुई भारी बारिश।

CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 3 से 4 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार के शेष हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ सकता है। गुरूवार की रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। अचानक हुई बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

गरज-चमक और आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी

सामान्य तौर पर प्रदेश में मानसून13 जून के आसपास पहुंच जाता है, लेकिन इस मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहने के कारण इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। (CG Weather Update Today) इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक और तेज आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। गुरुवार को प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।

कई जिलों में हुई भारी बारिश

CG Weather Update Today: मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। (CG Weather Update Today) दुर्ग में सबसे ज्यादा 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा जशपुर में 2 सेमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के केल्हारी में 1 सेमी, जशपुर के मनोरा में 1 सेमी और बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ में आज मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

इन्हे भी पढ़ें:-