छत्तीसगढ़ में नक्सली इन दिनों 50 वां स्थापना मनाने के नाम पर तेंदूपत्ता ठेकेदारों से वसूली में लगे हैं । पुलिस को कुछ नक्सली नेताओं के गरियाबंद, धमतरी और कांकेर इलाके में तेंदुपत्ता ठेकेदारों से मुलाकात किए जाने की जानकारी मिली थी. सूचना मिलने पर पुलिस बल ने संबंधित इलाके में दबिश भी दी. लेकिन उससे पहले ही नक्सली वहां से वसूली करके निकल गए.