नाबालिग से बलात्कार के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

Ads

नाबालिग से बलात्कार के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 18, 2021 / 06:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

बलिया (उप्र), 18 जून (भाषा) जिले के मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में दस वर्षीय बालिका के साथ पड़ोसी युवक द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मनियर थाना के प्रभारी शैलेष सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में दस वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोसी बब्लू राजभर (22) ने गत 16 जून की सुबह कथित रूप से बलात्कार किया। बच्ची इस गांव में अपने ननिहाल में रहती है।

उन्होंने बताया कि बालिका की माँ की शिकायत पर राजभर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है और उसे जेल भेज दिया है।

भाषा सं जफर मनीषा मानसी

मानसी