भाजपा नेता सरोज पांडेय ने ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। सरोज पांडेय ने कहा है, कि काफी समय पहले ही इस देश के लोग कांग्रेस को NPA यानि नॉन पर्फार्मिंग एसोसिएशन घोषित कर चुके हैं। कांग्रेस अब इतिहास हो चुकी है। सरोज पांडेय ने ये भी ट्वीट किया है, कि वंशवाद की राजनीति और भष्ट्राचार कांग्रेस का हॉलमार्क है, जबकि भाजपा ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है।