भाजपा के ‘बल्लेबाज’ आकाश को नोटिस जारी, पार्टी ने 15 दिनों में मांगा जवाब- सूत्र

Ads

भाजपा के 'बल्लेबाज' आकाश को नोटिस जारी, पार्टी ने 15 दिनों में मांगा जवाब- सूत्र

  •  
  • Publish Date - July 4, 2019 / 07:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

भोपाल। भाजपा के बैट कांड मामले में ‘बल्लेबाज’ आकाश विजयवर्गीय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आकाश से 15 दिनों में जवाब मांगा है। सूत्रों के हवाले से माना जा रहा है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और संगठन महामंत्री सुहास भगत के बीच इस मसले पर चर्चा की गई फिर आकाश को नोटिस भेजा गया है।

पढ़ें- पूर्व सीएम के बेटे के खिलाफ तीसरा केस दर्ज, चिटफंड ..

बता दें आकाश ने निगम अफसरों की बैट से पिटाई की थी। निगम अमला इंदौर में किसी मकान को गिराने पहुंचा था। आकाश निगम के इस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। लेकिन निगम के अफसर आकाश की नहीं सुने तो वे उग्र हो गए और बल्ले से अफसरों की पिटाई कर दी।

पढ़ें- जब स्कूल वाहनों की चेकिंग करने सड़क पर उतरे जज साहब…

वीडियो वायरल होने के बाद सूबे से लेकर दिल्ली की सियासत तक बीजेपी की किरकिरी होने लगी। आकाश पर कार्रवाई की मांग उठने लगी। पीएम मोदी ने भी आकाश के इस कारनामे को माफी योग्य नहीं बताया था। अमित शाह ने पिता-पुत्र से इस घटना के बारे में जवाब मांगा था। अब जाके पार्टी ने आकाश को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 

जनपद सदस्य पर छेड़छाड़ का आरोप