भिलाई। कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई की एक महिला कार्यकर्ता ने एनएसयूअआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। भिलाई निवासी इस कार्यकर्ता ने ई-मेल के माध्यम से कांग्रेस के सीनियर लीडर्स को शिकायत की कॉपी भेजी है।
बताया जा रहा है कि इस कार्यकर्ता ने ई-मेल ओर वाट्सएप की बातचीत का भी ब्यौरा दिया है। ये आरोप सामने आने के बाद कांग्रेस ने जांच के लिए एक कमेटी बनाई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो ये घटना बेंगलुरू में हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान की है। महिला कार्यकर्ता उस अधिवेशन में शामिल होने बेंगलुरु गई हुई थी।
यह भी पढ़ें : कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या
फिलहाल ये आरोप लगने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस, खासतौर पर एनएसयूआई में खलबली मच गई है। वैसे भी एनएसयूआई पार्टी की खेमेबाजी से अछूता नहीं है।
वेब डेस्क, IBC24