पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बोले सीएम शिवराज, ‘घर-घर जाएंगे अलख जगाएंगे, जन-जागरण का मंत्र फूंकेंगे’

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बोले सीएम शिवराज, 'घर-घर जाएंगे अलख जगाएंगे, जन-जागरण का मंत्र फूंकेंगे'

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बोले सीएम शिवराज, ‘घर-घर जाएंगे अलख जगाएंगे, जन-जागरण का मंत्र फूंकेंगे’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: September 25, 2020 6:33 am IST

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज बीजेपी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आज सीएम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा ​कि आज का दिन हम सबके लिए पवित्र दिन है। आज के दिन ही महामानव देव पुरुष दीनदयाल उपाध्याय ने जन्म लिया था।

ये भी पढ़ें: कृषि बिल को लेकर बोले सिंधिया, 70 साल बाद किसानों को मिलने जा रही आजादी, विपक्षी कर रहे गुमराह

सीएम ने कहा कि आज भाजपा जो कुछ भी है उसके पीछे सबसे बड़ा योगदान दीनदयाल उपाध्याय का है, बीजेपी के महासम्पर्क अभियान पर सीएम ने कहा कि बीजेपी हमेशा जनसंपर्क करती है चुनाव है तो महा जनसम्पर्क कर रही है, घर घर जाएंगे अलख जगाएंगे, जन जागरण का मंत्र फूंकेंगे और उपचुनाव जीत के लाएंगे।

ये भी पढ़ें: गौरेला और पेन्ड्रा नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा, CM भूपेश बघेल ने की घोषणा

इसके पहले आज ज्योतिरादित्य सिंधिया में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com