बर्थडे पार्टी के दौरान सपा नेता के घर पर चली गोली, एक की मौत, मची अफरातफरी

बर्थडे पार्टी के दौरान सपा नेता के घर पर चली गोली, एक की मौत, मची अफरातफरी

बर्थडे पार्टी के दौरान सपा नेता के घर पर चली गोली, एक की मौत, मची अफरातफरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: November 21, 2020 1:09 pm IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र के लाप्‍लास स्थित समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्‍य अमित यादव के सरकारी आवास में जन्‍मदिन की एक पार्टी में गोली चलने से शुक्रवार/ शनिवार की दरम्यानी रात एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्‍या का मुकदमा दर्ज चार लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्‍त (सेंट्रल) सोमेन वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को शनिवार को बताया कि मारे गए व्यक्ति राकेश रावत के पिता मनीराम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

Read More: कुत्ते की मौत के गम में 19 साल की युवती ने कर ली खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- मुझे मेरे ‘बाबू’ के सा​थ दफनाना

उन्होंने बताया कि पकड़े गये आरोपियों में विनय यादव, ज्ञानेंद्र कुमार, आफ़ताब और पंकज यादव शामिल हैं और रावत के पिता ने इन चारों पर हत्‍या का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार शाहजहांपुर से सपा विधान पार्षद अमित यादव के लाप्‍लास स्थित सरकारी आवास संख्‍या 201 में शुक्रवार की रात गाजीपुर थाना क्षेत्र के इस्‍माइलगंज निवासी विनय यादव के जन्‍मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि इसी पार्टी में बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के कजियाना निवासी राकेश रावत भी शामिल हुआ, जिसे पिस्तौल की छीनाझपटी के दौरान गोली लग गई। राकेश को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी ।

Read More: कलेक्टर की बैठक में मोबाइल पर गेम खेलते नजर आए नायब तहसीलदार, कोरोना को लेकर बुलाई थी मीटिंग

पुलिस के अनुसार जिस समय पार्टी चल रही थी उस समय वहां राकेश के अलावा विनय यादव, लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के राजीव नगर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार, इंदिरा नगर क्षेत्र के ही सर्वोदयनगर निवासी आफ़ताब आलम और शाहजहांपुर जिले के कैलिया निवासी पंकज सिंह मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि पंकज सिंह इस आवास में पिछले पांच वर्ष से रह रहा था। पुलिस के अनुसार पंकज सिंह ने ही रात में करीब दो बजे 112 नंबर पर फोन कर बताया कि वह ट्रामा सेंटर से बोल रहा है। उसने बताया कि राकेश रावत को गोली लगी है, वह बंदूक किसी और को दिखा रहे थे लेकिन खुद पर चल गई और वह घायल हैं।

Read More: पेंशनर्स की सुविधा के लिए राजनांदगांव EPFO कार्यालय की पहल, डिजिटल जीवन प्रमाणन के लिए सोमवार को ​कैंप का आयोजन

उन्होंने बताया कि करीब पांच मिनट बाद पंकज ने पुन: फोन कर बताया कि हंसी मजाक में विनय के हाथ में मौजूद रायफल से गोली चल गई और राकेश को गोली लग गई। राकेश को ट्रॉमा सेंटर लाया गया है। इसके बाद उसने कई तरह के बयान दिए। उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पुलिस को चारों युवकों ने बताया कि पिस्‍तौल राकेश रावत लेकर आया था और विनय को उसने दिया था। विनय जब पिस्‍टल चेक कर रहा था तभी गोली चल गई लेकिन जब पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि पिस्तौल पंकज की थी और उसके आवास पर पहले से मौजूद थी।

Read More: देश की रक्षा करते सीमा पर शहीद हुआ महाराष्ट्र का बेटा, पुणे लाया गया पार्थिव शरीर

उन्होंने बताया कि नशे की हालत में पिस्तौल की छीना झपटी में फायर होने से राकेश को गोली लग गई। इसके बाद राकेश को सभी मिलकर ट्रॉमा सेंटर ले गये जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर हजरतगंज कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्‍थल पर पहुंचे और घटनास्‍थल को सुरक्षित करते हुए फील्‍ड यूनिट द्वारा फोरेंसिक जांच कराई गई। घटनास्‍थल से पुलिस ने पिस्‍तौल और मैगजीन और कारतूस बरामद किया है।

Read More: फर्जी दस्तावेज पर लिया प्रवेश तो दर्ज की जाएगी FIR, मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए गाइडलाइंस तय


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"